महाराणा प्रताप से तो अकबर भी खाता था खौफ I
महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई को 1540 में हुआ था।
हम आपको महाराना प्रताप के बारे में 5 अद्भुत और रोचक बातें बताते है :
1) बचपन में जब बच्चों को खिलौनों से खेलने का शौक होता है, उस वक्त महाराणा प्रताप को हथियार बनाने की कला सीखने में रुचि थी ।
2) इतिहास की किताबें कहती हैं कि महाराणा प्रताप को धन-दौलत, गहनों से ज्यादा मान-सम्मान की फिक्र थी । प्रताप ने धन और दौलत को गंवाने में वह कभी पीछे नहीं रहे, लेकिन प्रतिष्ठा के आगे उन्होंने कभी भी घुटने नहीं टेके ।
3) महाराणा प्रताप की लंबाई 7 फीट 5 इंच की थी. वह जब भी युद्धक्षेत्र में उतरते थे तो कम से कम 110 किलोग्राम का कवच पहनते थे । उनकी तलवार का वजन 25 किलो था ।
4) हल्दीघाटी का युद्ध :
महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच हल्दीघाटी का महायुद्ध 1576 ई मैं लड़ा गया। इस युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना में केवल 20000 सैनिक और अकबर की सेना के 85,000 से अधिक सैनिक थे।अकबर की विशाल सेना की ताकत के बावजूद महाराणा प्रताप ने हार नहीं मानी और मातृभूमि के सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हल्दीघाटी का युद्ध इतना बड़ा था कि युद्ध के 300 साल बाद भी तलवारें पाई गई।
5) सपने में भी प्रताप से डर जाता था अकबर-
हल्दीघाटी का युद्ध इतना विनाशकारी रहा की अकबर इसका ख्वाब देख जाग जाय करता था।


